मोहनलालगंज: मदाखेड़ा में दो मंजिला दुकान में भीषण आग लगी, लाखों का सामान हुआ राख
मदाखेड़ा क्षेत्र स्थित विन्ध्येश्वरी किराना एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग तेजी से फैलते हुए दुकान के दोनों फ्लोर तक पहुंच गई, जिससे अंदर रखा किराना और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।