बालाघाट: जिले में 14 जून तक बारिश; आंधी चलने व बिजली गिरने की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा जारी पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 14 जून तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस दौरान मध्यम बादल छाए रहने, हल्की वर्षा, आंधी-तूफान तथा बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।