श्रीनगर: खुट्टी हसैली नहर के समीप तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बच्चा और बाइक सवार युवक घायल
श्रीनगर थाना क्षेत्र के हसैली खुट्टी नहर के समीप तीन बजे तेज रफ्तार बाईक के ठोकर से एक बच्चा सहित बाईक सवार युवक घायल हो गया। दोंनो घायलों को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले जाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बाईक सवार एक युवक तेज रफ्तार में हसैली की ओर जा रहा था। रास्ते में नहर के समीप सड़क पार कर रहे बच्चे को बाईक सवार युवक ने ठोकर मार दिया।