राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को सुबह करीब 9 बजे मुलना स्टेडियम बालाघाट में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।