फतेहाबाद: फतेहाबाद में रूपपुर पुलिया के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर, अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 3:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड स्थित रूपपुर पुलिया के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान मांनिक चंद पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला मावई के रूप में हुई।