नागौद: सतना के अमकुई गांव में गहराया जल संकट, चार माह से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण
Nagod, Satna | May 18, 2026 सतना जिला अंतर्गत ज.पं.नागोद के अमकुई गांव में हर वर्ष भीषण पेयजल संकट की स्थिति निर्मित हो जाती है। गांव के रहवासी करीब चार माह तक पानी की गंभीर समस्या से जूझने को मजबूर रहते हैं। हालत यह है कि स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक को सिर और साइकिलों पर डिब्बे एवं बर्तन लाद पानी ढोने को हुए मजबूर सतना कलेक्टर से राहत दिलाने की गई मांग।