नवाबगंज: जिले में धोखाधड़ी कर पीड़ित के साथ फ्रॉड किए जाने पर साइबर सेल ने ₹1,14,902 वापस कराया
बाराबंकी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव ने बुधवार करीब 2:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल को एक ऑनलाइन शिकायती प्रार्थना पत्र हुआ। जिसमें धोखाधड़ी से ट्रांसफर करा लेने के सम्बन्ध में मो. फैसल पुत्र मसूद अहमद निवासी ग्राम बेलखरा थाना टिकैतनगर से 1,14,902 रूपये का फ्रॉड होने का उल्लेख किया गया।