बेगूसराय: मंझौल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत
बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि महिला मंझौल के पास दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला को धक्का मार दिया। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गईं। जिससे महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।