देहरादून: नगर निगम देहरादून की टैक्स अधिकारी पूनम रावत ने कहा- टैक्स जमा नहीं करने वालों को दिए जा रहे हैं नोटिस
नगर निगम देहरादून की टैक्स अधिकारी पूनम रावत ने बताया कि नगर निगम ने अप्रैल 2024 से अभी तक 32 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स वसूल लिया है। उन्होंने बताया कि हाउस टैक्स को लेकर शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए गए थे। साथ ही विभाग की ओर से ऑनलाइन की व्यवस्था भी की गई है। उनका कहना है कि टैक्स समय पर जमा नहीं करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं।