सिवनी मालवा: इंटेकवेल भिलाड़िया घाट का तहसीलदार व नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
सिवनी मालवा के इंटेकवेल भिलाड़िया घाट का तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भीषण गर्मी के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर लगभग 2.5 मीटर तक नीचे चला गया है, जिससे इंटेकवेल के दोनों पाइप खुल गए हैं और नगर में नर्मदा जल की आपूर्ति प्रभावित हो रही