राऊ: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने किया ड्रोन सर्वे, रीगल चौराहे सहित शहर के 20 चौराहों का होगा सुधार
Rau, Indore | Dec 13, 2025 इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अब पुलिस विभाग ने कमर कस ली है,शहर के मुख्य चौराहा कहा जाने वाला रीगल चौराहे से अब पुलिस ने सुधार कार्य शुरू करने का बीड़ा उठाया है आज पुलिस और यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहाँ पहुंचकर यातायात व्यवस्था को देखा,साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से यहाँ की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन भी किया गया।