बूंदी: कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा काफिले पर हमले के मामले में न्यायालय में पेश हुए पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
Bundi, Bundi | Sep 16, 2025 हरियाणा भाजपा प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को तालेड़ा न्यायालय में पेश हुए। यह पेशी वर्ष 2022 में हुए उस बहुचर्चित मामले से जुड़ी थी, जिसमें तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप में पूनिया के काफिले पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा हमला करने का आरोप लगाया गया था।