सोहागपुर: कंचनपुर में युवक की मौत, नंदी गौ सेवा के गौसेवकों ने शव को पीएम रूम पहुंचाया
जिला मुख्यालय से सटे कंचनपुर में युवक की मौत के बाद मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश करते हुए नंदी गौ सेवा के गौसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मृतक का शव कंचनपुर से उठवाकर गौसेवकों ने शव वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के पीएम रूम पहुंचाया, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी गौसेवकों की सेवाभावना की सराहना की।