बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत संदीपनि विद्यालय बालाघाट में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री मृणाल मीना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीपमाला मंगोदिया के निर्देशन में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री रचना चौधरी ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी,