बिल्हौर: सीतापुर में पत्रकार की हत्या के विरोध में बिल्हौर के पत्रकारों ने एसीपी को सौंपा ज्ञापन
सीतापुर के महोली में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के विरोध में बिल्हौर के पत्रकारों ने बुधवार 2:00 बजे प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने एसडीएम रश्मि लंबा और एसीपी अमरनाथ यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सोपा।मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की।