बारा: नीबी गैस एजेंसी पर किसानों ने प्रदर्शन किया, डिलीवरी बंद होने पर जताई नाराजगी
Bara, Allahabad | Apr 27, 2026 बारा तहसील क्षेत्र स्थित नीबी गैस एजेंसी पर आज सोमवार सुबह भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।