हिलसा: डीपीएस स्कूल के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, शादी में शामिल होने आ रही थी
Hilsa, Nalanda | Apr 26, 2026 शहर के डीपीएस स्कूल के पास रविवार की रात करीब 10 बजे बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि घायल महिला अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर हिलसा एक शादी समारोह में शामिल होने आ रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से गिर गई और घायल हो गई