हरदोई: भेसरी गांव के पीपल चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कटीले तारों पर पलटी,मनीष गम्भीर घायल
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2024 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के भेसरी गांव के पीपल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कटीले तारों पर पलट गई।जिसमें बाइक सवार मनीष पुत्र रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों द्वारा घायल युवक को सीएचसी टड़ियावां ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने युवक की हालत को गंभीर देखते हुए हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।