विदिशा नगर: BJP कार्यालय मे लोकतंत्र सेनानियो का विधायक ने किया सम्मान,इमरजेंसी की बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप मे मनाई
25 जून 1975 को केंद्र की इंदिरा गांधी सरकार ने पूरे देश मे आपातकाल लागू किया था विदिशा के भी कई लोग जेल मे ठूस दिए गए थे, गुरुवार शाम 4 बजे कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उस समय जेल की यातनाएं भोग चुके लोकतंत्र सेनानियों का विधायक मुकेश टंडन सहित अन्य लोगों ने सम्मान किया।1975 से 1977 के बीच कई महीनो तक जेल मे रहने वाले लोगों ने अपने संस्मरण सुनाए।