पटना ग्रामीण: पटना में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- “बिहार में एनडीए की आंधी, महागठबंधन गायब”
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि बिहार में NDA की लहर चल रही है और जनता का रुझान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में पूरी तरह NDA के पक्ष में है। केशव मौर्य ने कहा,बिहार की जनता के आशीर्वाद से NDA को अपार समर्थन कर रही है।