कटंगी: आदिवासी गोंड गोवारी समाज संगठन ने किया प्रतिभा सम्मान और कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का नगर में हुआ आयोजन
आदिवासी गोंड गोवारी समाज संगठन कटंगी द्वारा समाज के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य और बेहतर कैरियर निर्माण के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान और कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कटंगी नगर के सिवनी रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिसूर्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, महामना ज्योतिबा फुले, माता सावित्री बा