हाथरस: हाथरस शहर के बौहरेवाली देवी मंदिर के पास बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर घायल, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के हाथरस शहर के बौहरेवाली देवी मंदिर से आगे प्रकाश टाकीज के पास बाइक से गिरकर मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी एक व्यक्ति श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा बाइक से गिरकर घायल हुए व्यक्ति का उपचार किया गया।