बेरो: करांँजी से लौटते समय सड़क हादसे में सहिद अंसारी की मौत, नम आंखों से दी गई विदाई
Bero, Ranchi | Mar 29, 2026 करांजी से घर लौट रहे सहिद अंसारी की रतनटोली के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।