मलकीसर पंपिंग स्टेशन को सुचारू रूप से चलाने के लिए लूणकरणसर से पंपिंग स्टेशन तक जाने वाली 33 केवी फीडर संख्या 6 की लाइन का फाल्ट करीब पांच माह बाद आखिरकार दुरुस्त कर दिया गया। लंबे समय से बंद पड़ी इस लाइन को बिजली विभाग के सहायक अभियंता, विभागीय कार्मिकों और किसानों के संयुक्त प्रयास से चालू किया गया।