हरदा: टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम छिदगांव तमोली में गौवंश हत्या प्रकरण पर संत समाज का आक्रोश, एसपी को सौंपा ज्ञापन।
Harda, Harda | Jun 11, 2026 टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम छिदगांव तमोली में गौवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर संत समाज ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संत समाज ने घटना के लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।