बरेली: शहर की सड़कें कब्जामुक्त करने को अभियान शुरू नगर निगम ने चलाया अभियान
नगर निगम की ओर से 15 दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है। निगम की टीम ने आज बरेली कॉलेज से रोडवेज होते हुए कुतुबखाना तक अभियान चलाकर सड़कों को कब्जामुक्त कराया। इस दौरान कई दुकानदारों के सामान भी जब्त किए। अभियान के दौरान टीम और दुकानदारों में नोंकझोंक भी हुई। अतिक्रमण प्रभारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का कार्यक्रम बना लिय