बरेली: जिला अस्पताल में दबंगों ने युवती के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में दबंगों द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। ऐसा युवती ने आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली थाना पुलिस से की है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।