बरेली: अल्लाहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति को जमकर पीटा
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अल्लाह पुर गांव में दबंगों ने दंपति को जमकर बेरहमी से पीटा है। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस सेकी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। घायल दंपत्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।