बागीदौरा: बड़ोदिया में 26-27 जून को गूंजेगी वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि, होगा कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव
श्री विश्वकर्मा मंदिर, बड़ोदिया में 26 एवं 27 जून को आयोजित होने वाले भव्य श्री विष्णुयज्ञ एवं कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज के प्रतिनिधिमंडल ने वागड़ की आराध्य शक्तियों को आमंत्रण अर्पित किया। श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान, बड़ोदिया के प्रतिनिधि घनश्याम सुथार, जगदीश