बांसवाड़ा: बांसवाड़ा मे भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित, भूमि सुपोषण अभियान को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने का लिया गया निर्णय
बांसवाड़ा मे भारतीय किसान संघ जिला कार्यकारणी की बैठक भारतीय मजदूर संघ कार्यालय बांसवाडा में मंगलवार दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किसान संघ जिलाध्यक्ष ख़ेमजी भाई ने की। बैठक में नटवरलाल, हरिसिंह, फूलशंकर, रूपलाल की ओर से भूमि सुपोषण, किसान अभ्यास वर्ग, जैविक कृषि एवं तहसील व ग्राम इकाईयों की नियमित बैठक कर समस्याओं के समाधान कीबात कही गई।