बांसवाड़ा: गौ वंश की तस्करी को लेकर कोतवाली में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर हुआ हंगामा
नागौर से मध्य प्रदेश जा रहे गौ वंश को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गौ वंश की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जगदीश गोपाल जी महाराज की शिष्या साध्वी श्रद्धा दीदी सहित कई गौ वंश सेवकों ने सोमवार रात 9 बजे कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित भाजपा के नेता भी मौजूद थे।