अंबाह: पोस्ट ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े 4 लाख की चोरी! स्कूटी की डिग्गी से रुपयों से भरी थैली लेकर फरार हुए बदमाश
Ambah, Morena | Jul 1, 2026 अंबाह: नगर पालिका चौराहे के पास स्थित बड़े पोस्ट ऑफिस के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी से अज्ञात बदमाश करीब 4 लाख रुपये से भरी थैली चुराकर फरार हो गए। पीड़ित मुकेश कुमार शर्मा पोस्ट ऑफिस के अंदर जानकारी लेने गए थे। लौटने पर डिग्गी से थैली गायब मिली। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।