बमोरी: तूमडा गांव में जमीन विवाद पर से छोटे भाई ने की बड़े भाई के साथ मारपीट
Bamori, Guna | Jun 22, 2026 तुमडा गांव में जमीन विवाद पर से छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ मारपीट की है|फरियादी किशन दास ने पुलिस को बताया कि बीते रोज शाम 7:30 बजे मेरा छोटा भाई ब्रह्मानंद मेरे खेत पर ट्रैक्टर लेकर हकाई करने गया था मैं वहां पहुंचकर उससे कहा कि तुम मेरे खेत की हकाई क्यों कर रहे हो इस बात पर से वह मुझे मां बहन की गालियां देने लगा मैं गालियां देने से मना किया तो मारपीट की |