आगरा: बरौली अहीर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ब्लैक बोर्ड की जगह लोहे के गेट पर कराई जा रही पढ़ाई, अधिकारियों से की गई शिकायत
Agra, Agra | Jul 13, 2024 आगरा के बरौली अहीर ब्लॉक क्षेत्र के सेमरी ग्राम पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र में ब्लैकबोर्ड नही होने के चलते छात्र छात्राओं को लोहे के गेट पर पढ़ाया जा रहा है। लंबे समय से लोहे के गेट को ही ब्लैक बोर्ड बनाकर यहां शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे है।जिसके बाद इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई है।