सोनाहातु: हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित मैदान में पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी, 4 जुआरी हुए गिरफ्तार
जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने हटिया रेलवे कॉलोनी स्थित मैदान में छापेमारी कर जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियो में रोलेन इस्मेल, सैनिक महतो, पप्पू उरांव और झुलन कुम्हार शामिल है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने ताश की पत्ती के अलावा दस हजार रुपए नगदी व मोबाइल फोन जब्त किया है।