सोनाहातु: रांची के मुरी स्टेशन में ट्रेन में कराई महिला यात्री की डिलीवरी
राँची रेल मंडल के चिकित्सकों द्वारा एक महिला यात्री की सहायता करते हुए ट्रेन संख्या 17005 (हैदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस) में यात्रा के दौरान यात्री धनेश्वर भुईया की पत्नी बबीता देवी का सुरक्षित प्रसव ट्रेन में मुरी स्टेशन पर कराया गया। वे लोग जनरल कोच में हैदराबाद से धनबाद जा रहे थे। मुरी स्टेशन पर बबीता देवी को प्रसव पीड़ा हुई। फिर चिकिसकों ने डिलेवरी कराई।