गभाना: कन्होई मोड़ के पास जीटी रोड पर कैंटर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पेड़ से टकराया, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में जीटी रोड पर रविवार शाम छह बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब कन्होई मोड़ के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चंडौस के अमृतपुर निवासी रवि कुमार खाली कैंटर लेकर अलीगढ़ की ओर जा रहे थे।