ग्वालियर गिर्द: शराब दुकान के मैनेजर पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कट्टा सहित ज़िंदा कारतूस बरामद
गोला का मंदिर पुलिस ने शराब दुकान के मैनेजर योगेश शिवहरे पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी शिवम वाजपेयी निवासी डीडी नगर को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल,315 बोर का कट्टा,जिंदा कारतूस और चले हुए खाली खोखे बरामद किए हैं। पता चला है कि 23 जून की रात अवैध शराब बेचने से रोकने पर शिवम ने अपने साथियों के साथ मिलके फायरिंग की