गरौठा: गुरसरांय में आयिका विजिज्ञिसा माता ससंघ का भव्य स्वागत, शोभायात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा
गुरसरांय में आचार्य विराग सागर महाराज की शिष्या आयिका विजिज्ञिसा माता ससंघ के आगमन पर दिगंबर जैन समाज ने भव्य स्वागत किया। नगर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में आयिका माता ने धर्म, संयम और सदाचार पर प्रवचन दिए, जिनका श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।