डोमचांच: विश्व पर्यावरण दिवस पर डोमचांच में पौधारोपण, नगर अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
डोमचांच में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डोमचांच में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को 12 बजे किया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा एवं नगर पंचायत प्रशासक सह नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने मिनी पार्क परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।