आरोन: जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित अनुष्का नायक को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से मिली नई जिंदगी
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में आरोन की अनुष्का नायक को नई जिंदगी मिली है। 3 नवंबर को BMO आरोन ने बताया, 3 साल की अनुष्का नायक का रेगुलर परीक्षण कराया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में हृदय का सफल ऑपरेशन हुआ। सरकार और शासन के सहयोग से अब अनुष्का पूरी तरह स्वस्थ है उसे नई जिंदगी मिली है।