कहरा: आपसी विवाद में मारपीट से तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती, घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सबैला भगवानपुर की
Kahara, Saharsa | Jul 28, 2025 घटना बैजनाथपुर थाना के सबैला भगवानपुर का है जहां घर के गेट पर मिट्टी डालकर स्लोप बनवा रहे थे उसी दौरान चंद्रकिशोर यादव,राजेश यादव,शंकर कुमार, पंकज कुमार,गुड्डू कुमार एवं रुकेश कुमार कुदाली,फरसा,रड,लाठी से मारकर मदन यादव,नीतीश यादव,परशुराम यादव को जख़्मी कर दिया। तीनो जख़्मी को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।