नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में अचानक बारिश से समर्थन मूल्य पर खरीदा चना भीगा, किसान और प्रशासन चिंतित
नर्मदापुरम में शनिवार को हुई अचानक बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। जहां एक ओर आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं कृषि उपज मंडी में बनाए गए खरीदी केंद्र पर बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां समर्थन मूल्य पर खरीदा गया चना बारिश के पानी में भीग गया। अचानक हुई इस बारिश ने खरीदी व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।