कुशलगढ़: 22 जून के महाआयोजन को सफल बनाने का आह्वान, कुशलगढ़ बैठक में समाज ने लिया संकल्प
श्री एकलिंगनाथ भवन कुशलगढ़ में शुक्रवार शाम 6 बजे अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की बैठक उत्साह एवं सामाजिक एकता के माहौल में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इच्छा शंकर जी पंडया ने की। बैठक का शुभारंभ भगवान एकलिंगनाथ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कुशलगढ़ त्रिमेस अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पंडया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समाज