मंगलवार को करीब तीन बजे ग्राम बली में गौ रक्षकों ने मानवता और करुणा की मिसाल पेश करते हुए एक बेसहारा व बीमार गोवंशी की जान बचाने का प्रयास किया। गोवंशी की हालत खराब होने की सूचना मिलते ही गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और तुरंत पशु चिकित्सक को बुलवाकर उसका उपचार कराया। पशु चिकित्सक ने गोवंशी की जांच कर आवश्यक दवाइयां दी।