बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
बिक्रमगंज में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर तक जारी रहा।