मेहगांव: पुलवामा हमले की बरसी पर मेहगांव में शहीदों को श्रद्धांजलि, गल्ला मंडी में युवाओं की बैठक
Mehgaon, Bhind | Jan 19, 2025 14 फरवरी पुलवामा ब्लैक डे पर मेहगांव नगर में शौर्य यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मेहगांव गल्ला मंडी में अंबेडकर आध्यात्मिक आश्रम में नौजवानों समाजसेवियों और पूर्व सैनिकों ने जन कल्याण समिति के तत्वाधान में रविवार को लगभग 5बजे मीटिंग आयोजित की। और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।