बरेली: कोतवाली क्षेत्र में सट्टा कारोबार का कथित वीडियो वायरल, पुलिस संरक्षण के आरोपों से मचा हड़कंप
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र से सट्टा कारोबार का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय उर्फ कुप्पी द्वारा खुलेआम सट्टा चलाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं और संरक्षण के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।