बरेली: बरेली पहुंचे पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने परशुराम धाम में पूजा की, UGC के बाद SC-ST एक्ट विरोध का ऐलान
बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री दोबारा बरेली पहुंचे। लाल फाटक स्थित परशुराम धाम में दर्शन कर उन्होंने पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि वह विशेष रूप से पूजा के उद्देश्य से आए हैं। हाल ही में वाराणसी में शंकराचार्य जी से भी उनकी मुलाकात हुई थी।