विदिशा नगर: गुरुवार-शुक्रवार की रात तीन घरों में चोरी, शनिवार शाम सामने आया मामला
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के करैयाखेड़ा रोड स्थित अनंत विहार कॉलोनी में गुरुवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन किराएदारों और मकान मालिक के घर को निशाना बनाया। चोरी की घटना की जानकारी शनिवार शाम करीब 5 बजे सामने आने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महेंद्र यादव के घर से टीवी सहित अन्य सामान, जबकि अलख सिंह लोधी के घर से 15 हजार रुपये नकद चोरी हुए।